"Dharam" Barot

हमारे फूल से बच्चों का यूँ हथियार हो जाना
जहाँ में नफ़रतों से ज़िंदगी दुश्वार हो जाना

हमारा वक़्त सारा खा गई है नौकरी देखो
बड़ा मुश्किल है ये हम जैसों-से भी प्यार हो जाना

हमारे हौसलों का टूटना हमको बताता है
लड़ाई लड़ने से पहले हमारी हार हो जाना

जहाँ में अंत जैसा कुछ नहीं है ज़िंदगी समझो
यहाँ पर मौत का मतलब समंदर पार हो जाना

सवालों से भरा जज़्बा हक़ीक़त से भरा जज़्बा
बग़ावत करके दुनिया से "धरम" फ़नकार हो जाना
"Dharam" Barot