Gyan Prakash Akul

सच कहने का मन होता है
भूखे पेट भजन होता है?

बाप अगर अंधा हो तो फिर
बेटा दुर्योधन होता है

हम आवारा लोगों का भी
अपना एक वतन होता है

हर इक सियाहरण के पीछे
कोई स्वर्ण-हिरन होता है

जिसके पास न जग के आँसू
वह सच में निर्धन होता है
Gyan Prakash Akul