Shravan Kumar

मुझको आवाज़ लगाये कोई
कौन हूँ मैं ये बताये कोई

चाहता हूँ मैं जगाना ख़ुद को
मुझको इक ख़्वाब दिखाए कोई

गीत से रब्त जुदा हैं सबके
रोए कोई खुशियाँ मनाए कोई

क्यों मेरे दिल में कोई भी आए
क्यों मेरे दिल को दुखाए कोई
Shravan Kumar