Dr Wasif Quazi

काँच के शहर में ये ख़्वाब सजाया क्यूँ था
एक बेदर्द से दिल तुम ने लगाया क्यूँ था

ख़ाक में गर था मिलाना ये नशेमन मेरा
प्यार से तुम ने परिंदे को बुलाया क्यूँ था

साथ चल कर जो निभाना न तुम्हें था रिश्ता
बीच रस्ते में मुझे तुम ने रुलाया क्यूँ था

काटनी थी अगर आख़िर शब-ए-फ़ुरक़त तनहा
छीनना था ये सवेरा तो दिखाया क्यूँ था

ज़ख़्म देने के लिए ख़ंजर उठाया था तो
दस्त-ए-नाज़ुक से गले मुझको लगाया क्यूँ था

सिर्फ़ रोना जो मुक़द्दर की इबारत था तो
तू ने इक पल के लिए मुझ को हँसाया क्यूँ था

जानते थे कि हवाओं में बग़ावत होगी
दीप चौखट पे वफ़ा का यूँ जलाया क्यूँ था

ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में बहुत ख़ुश मैं अकेला यारो
नींद से तल्ख़ हक़ीक़त में जगाया क्यूँ था

क़त्ल 'काज़ी' का अगर तुझको ही करना था तो
तीर नज़रों का जिगर पर ये चलाया क्यूँ था
Dr Wasif Quazi

Dr Wasif Quazi | We The Sukhanwar