इस तरफ़ उम्र भर नहीं आना
आप को अब अगर नहीं आना
कोई तकलीफ़ अब नहीं होगी
अब कभी चारागर नहीं आना
लौट पाऊँ मैं या नहीं यारो
अब कोई नाव पर नहीं आना
मुझको बस इन्तिज़ार करना है
तुम कभी लौटकर नहीं आना
मेरे अतराफ़ सिर्फ़ काँटे हैं
इस तरफ़ दौड़ कर नहीं आना
तुम कभी लौट आओ मेरे पास
चाहता हूँ मैं पर नहीं आना
हो गई है कहा सुनी सोहिल
घर से बोला है, घर नहीं आना
Sohil Barelvi