बहुत जुनूँ था, कमाल करने का सोचते थे
सितमगरों से सवाल करने का सोचते थे
बड़ा तकल्लुफ़ था उस त'अल्लुक़ की दास्ताँ में
सो दिल ही दिल में विसाल करने का सोचते थे
हम ऐसे बे-हिस भी उस सितमगर को याद करके
कभी-कभी तो मलाल करने का सोचते थे
वही बताते थे बह्र-ए-उल्फ़त की बेकरानी
वही तअल्लुक़ को जाल करने का सोचते थे
ख़मोशियों का जवाज़ कुछ भी नहीं था हम पर
सो अपने शे'रों को ढाल करने का सोचते थे
थे मयकशी के हज़ार नुक़्साँ प' सबसे अव्वल
हम उसको नश्शे में कॉल करने का सोचते थे
पुराने दिन की हवाएँ चलतीं तो हम भी 'आशू'
पुराना रिश्ता बहाल करने का सोचते थे
Ashu Mishra