बिछड़ते वक़्त भी हिम्मत नहीं जुटा पाया
कभी किसी को गले से नहीं लगा पाया
किसी को चाहते रहने की है सज़ा पाई
मैं चार साल में उसको नहीं भुला पाया
वो पहला इश्क़ मुझे याद है, मगर गम ये
के उससे आज भी पीछा नहीं छुड़ा पाया
कई सवाल थे जिनके जवाब देने थे
मगर मैं वक़्त पे कोई जवाब ना पाया
बहुत सँभाल के रखा था दिल को दुनिया से
मगर वो इश्क़ में टूटा, नहीं बचा पाया
SHADAB ASGHAR