सारी दुनिया को छोड़ा है, उस लड़की के कहने पर।
दरिया को सागर बोला है, उस लड़की के कहने पर।।
कहने को तो दुनिया भर के, किस्से होते हैं लेकिन
मैंने दिन को रात कहा है, उस लड़की के कहने पर
पत्थर तो पत्थर है आखिर, पत्थर की क़ीमत है क्या?
पत्थर को हीरा समझा है, उस लड़की के कहने पर
वो कहती है ताजमहल दो, मैं मुमताज़ तुम्हारी हूँ
अपना घर भी बेच दिया है, उस लड़की के कहने पर
दुनिया की रस्मों का बंधन, उस पर भारी पड़ता था
सब रस्मों को तोड़ दिया है, उस लड़की के कहने पर
ABHISHEK SONI