Anamika Singh

उसके शहर में आए हैं उसको ख़बर मिले
मुद्दत के बाद ही सही अब तो नज़र मिले

हमको अभी भी याद हैं उसकी शरारतें
कह दूँ न कह सका जो, वो अब के अगर मिले

या तो वो आप ही कहे जो उसके दिल में था
या फिर बिना सुने हुए हमको सबर मिले

उस दौर को गये हुए कितने बरस हुए
फिर भी हैं उसकी याद के कितने भँवर मिले

चुपके से दूँ मिटा जहाँ जब हम जुदा हुए
उस वक़्त की लकीर को ऐसी रबर मिले
Anamika Singh

Anamika Singh | We The Sukhanwar