Anamika Singh

इस आस्था के नाम पे क्या-क्या नहीं हुआ
जो भी हुआ ये जान लें अच्छा नहीं हुआ

कितने ही आग में जले कितने कुचल मरे
पर मीडिया ने यह कहा- 'ऐसा नहीं हुआ'

छह औरतों को रौंद दिया एक कार ने
लेकिन हुजूम में कोई ज़िन्दा नहीं हुआ

सिर पर उठाए पोटली जो लोग आ गए
वो जा सकेंगे लौट ये वादा नहीं हुआ

सब इंतज़ाम कर दिए हैं कुंभ आइए
कोई भी आपसे बड़ा झूठा नहीं हुआ

क्या पाप, क्या है पुण्य ये समझे हैं लोग कब
धर्मान्धता के मोल पे घाटा नहीं हुआ

दरवाज़े खोल हैं दिए लंगर चला रहे
इन्साँ इलाहाबाद में उन-सा नहीं हुआ
Anamika Singh