Unnati Radha Sharma

अगर प्यार को भी जताना पड़ेगा
तो हमको तुम्हें भूल जाना पड़ेगा

मोहब्बत की रह में ज़माना पड़ेगा
मगर क्या करूँ फिर भी जाना पड़ेगा

मेरी जान! कुछ तुम छुपा तो रहे हो
मगर याद रखना, बताना पड़ेगा!

अगर सम बनानी है अपनी कहानी
विषम से विषम को घटाना पड़ेगा

निगाहें ज़रा बदली-बदली हैं उनकी
मुझे लग रहा है मनाना पड़ेगा
Unnati Radha Sharma

Unnati Radha Sharma | We The Sukhanwar