D Darsh

लोगों ने जब महँगाई पर बातें कीं
हमने उसकी ऊँचाई पर बातें कीं

आप बुरा क्यों माने मेरी बातों का
मैंने तो बस अच्छाई पर बातें कीं

भूख गरीबी लाचारी के मुद्दे थे
लोगों ने बस तन्हाई पर बातें कीं

ख़्वाब दिखाने थे पर्वत के ख़्वाब दिखाए
बातें करनी थीं राई पर बातें कीं

घर के अंदर रोज़ फ़सादी सुर बाँधा
बाहर जाकर शहनाई पर बातें कीं

लूटी खूब दरिंदों ने बच्ची की इज़्ज़त
न्यायालय ने भरपाई पर बातें कीं

इस पर भी है निगरानी अब राजा की
लाशों ने क्या अंगड़ाई पर बातें कीं
D Darsh