Deepanshu dubey

साथ मेरे सारी दुनिया है दीवानी आपकी
हम फ़क़त किरदार हैं पर है कहानी आपकी

चाँद, तारे, झील, गुल, तितली वहाँ मौजूद थे
आपने देखा हमें, ये मेहरबानी आपकी

फूल पानी से नहीं खिलते हैं, बस दीदार से
बाग़ सारे चाहते हैं बाग़बानी आपकी

ख़्वाब हैं, जज़्बात हैं और याद चेहरा आपका
वास्ते जीने के काफ़ी इक निशानी आपकी

आपके वालिद से मेरे कल मिले अब्बा हुज़ूर
पूछते थे, हो गई बिटिया सयानी आपकी

आप लापरवाह क्यूँ हैं इस क़दर सामान से
देखो, मेरे पास थी सिंदूरदानी आपकी
Deepanshu dubey

Deepanshu dubey | We The Sukhanwar