Shivsagar Sahar

मोहब्बत में कहीं कमज़ोर गर कोई कड़ी होगी
सबब इसका कहीं घर बार या तो नौकरी होगी

हम अपने आपको वसुदेव कर लेंगे यक़ीं जानो
हमारी खोज में जिस रोज़ कोई देवकी होगी

हमारे जैसे कुछ दरवेश कर लेते हैं अंदाज़ा
कहाँ पर गुफ़्तगू होगी कहाँ पर शायरी होगी

मिटाना चाहते हैं जो मिटा दें शौक़ से मुझको
मगर अश’आर में हरदम मिरी मौजूदगी होगी

अगर हम दोनों बिछड़ेंगे तो फिर मंज़र अजब होगा
कहीं अर्थी सजी होगी कहीं पर पालकी होगी

अगर मैं हो गया दुनिया तेरी मसनद पे स्थापित
मेरे दुश्मन के घर में भी ख़ुशी से आरती होगी

वो मेरा दोस्त जो दुश्मन की सफ़ में हो गया शामिल
मुझे मालूम है उसकी कहीं पर नस दबी हो

हज़ारों फ़लसफ़े और डिग्रियाँ भी फेल हो जाएँ
तुम्हारी आँखों पे जिस दिन कोई भी इस्टडी होगी
Shivsagar Sahar

Shivsagar Sahar | We The Sukhanwar