जिस तरह उस द्रोपदी की थी सुनी फ़रियाद कृष्ण
ठीक वैसे ही करो मेरी भी तुम इमदाद कृष्ण
बात जब अर्जुन पे आई तो उठाया शस्त्र भी
तोड़ दी ख़ुद की प्रतिज्ञा ऐसे थे अपवाद कृष्ण
मित्रता का मोल अब कोई चुकाता हैं कहाँ
अब सुदामा को कहाँ करता है कोई याद कृष्ण
जानते थे वो कोई प्रस्ताव मानेगा नहीं
फिर भी दुर्योधन से करने को गए संवाद कृष्ण
कौन-सा जादू है आख़िर इस तुम्हारे नाम में
नाम लेते ही तुम्हारा मिट गया अवसाद कृष्ण
Anuj Abr