कैसे माई बचा के रखती है
पाई पाई बचा के रखती है
बेटियों को बनाना है अफ़सर
सब कमाई बचा के रखती है
मेरे जैसे ग़रीब लड़कों को
इक पढ़ाई बचा के रखती है
हार जाते हैं कुछ मगर कुछ को
जग हँसाई बचा के रखती है
मुझको अच्छाइयों से भी ज़्यादा
ये बुराई बचा के रखती है
तेरे मेरे हसीन रिश्ते को
बस लड़ाई बचा के रखती है
Shravan Kumar