Shivani Aarzoo

जब भी पहनी तिरे नाम की चूड़ियाँ
दे गईं इक नई ज़िंदगी चूड़ियाँ

तू मुकर क्यूँ गया अपने वादे से फिर
पूछती हैं ये मुझसे सभी चूड़ियाँ

याद तो अब भी करती हैं तुझको मगर
अब खनकती नहीं हैं मिरी चूड़ियाँ

तेरी दुल्हन नहीं बन सकी मैं तो क्या
हाथ में आज तक हैं सजी चूड़ियाँ

बस तिरी याद में खोई है "आरज़ू"
याद करती हैं तुझको तिरी चूड़ियाँ
Shivani Aarzoo