होते सब फैसले भले के लिए
हम अगर आते मशवरे के लिए
लोग बैसाखियों पे आए हैं
चाल मेरी सुधारने के लिए
हमने पूछा था बस पता तेरा
आ गया गांव छोड़ने के लिए
करना था फैसला अगर खुद ही
क्यों बुलाया था मशवरे के लिए
बज़्म ए ख़ूबाँ से उठके आया हूं
आपके साथ बैठने के लिए
खुद को करता हूं बा वुज़ू पहले
तेरे बारे में सोचने के लिए
Yaqoob dil