Danish Balliavi

उसी शख़्स से दिल लगाना हमारा
है आसान रिश्ता निभाना हमारा

हमारी निगाहें हैं उस पर ही क़ायम
ज़रा देख लो मुस्कुराना हमारा

मुहब्बत की बातें करेंगे ग़ज़ल में
तो होगा ये इक दिन ज़माना हमारा

अदब से करेंगे अगर गुफ़तुगू हम
तो दुश्मन भी होगा दीवाना हमारा

महक आएँगी ख़ुशबुओं की लबों से
तो मशहूर होगा फ़साना हमारा
Danish Balliavi