Danish Balliavi

अंदर की मुख़बिरी को बताने का शौक़ है
फिर उसके बाद तुझको लुभाने का शौक़ है

मुश्किल है तुझसे इश्क़ लड़ाना अगर तो सुन
दरिया में मुझको आग लगाने का शौक़ है

तुझको है रश्क सिर्फ़ मुहब्बत के नाम से
पत्थर को दिल मुझे भी बनाने का शौक़ है

दीदार किस तरह करूँ हुस्न-ओ-जमाल का
चेहरे से यूँ नक़ाब हटाने का शौक़ है

'दानिश' जो उसके ज़ुल्फ़ में है ख़ूबसूरती
उसमें गुलाब मुझको लगाने का शौक़ है
Danish Balliavi

Danish Balliavi | We The Sukhanwar