हौसला इस्तिमाल करता हूँ
इसलिए तो कमाल करता हूँ
ज़िंदगी ही जवाब देती है
जब मैं कोई सवाल करता हूँ
उस को आदत नहीं लगे मेरी
इस तरह देखभाल करता हूँ
सीधे रहने में भी ख़सारा है
इसलिए गोलमाल करता हूँ
जीत क्या है पता चला जब से
जीतने पे मलाल करता हूँ
Raj vishwakarma