Mukesh Chanchal

एक ख़्वाइश है मेरी बस उसको हँसता देखना
और इस ख़्वाइश को मैं पूरी करूँगा देखना

इस तरह से इश्क़ में हद से गुज़र जाऊँगा मैं
आशिक़ों में सबसे ऊँचा नाम होगा देखना

आ गया सैय्याद चलकर मैं निशाने पर तेरे
खल रहा था मुझको तेरा सूना पिंजड़ा देखना

लाड़ से पाली है पापा तुमने अपनी बेटियाँ
जब भी लड़का देखना अपने ही जैसा देखना

असलियत हो देखना तुमको भी दुनिया की अगर
जा के पहले इश्क़ करना फिर ये दुनिया देखना
Mukesh Chanchal

Mukesh Chanchal | We The Sukhanwar