मेरे साथ हरदम भला क्यों करेंगे
जफ़ा करने वाले वफ़ा क्यों करेंगे
दुआएँ जो करते हैं मरने की मेरी
मुझे ख़ुदकुशी से मना क्यों करेंगे
खुल-ए-आम नफ़रत जो करते हैं मुझ से
मुहब्बत में ख़ुद को फ़ना क्यों करेंगे
बहुत पहले ऐसा मुझे लग रहा था
जो अपने हैं वो बद-दुआ क्यों करेंगे
लगाते हैं दिल वो रक़ीबों से 'दानिश'
उन्हें अपने दिल से जुदा क्यों करेंगे
Danish Balliavi