Danish Balliavi

मुझको मिटाने की यहाँ कोशिश न कीजिए
मेरे ख़िलाफ़ आप ये साज़िश न कीजिए

बेबस हूँ इब्तिदा से मैं कमज़ोर हूँ मगर
मेरे बुरे हालात पे गर्दिश न कीजिए

कब तक करेंगे ज़ुल्म ग़रीबों पे बे-वजह
डरिए ख़ुदा से ख़ून की बारिश न कीजिए

करते रहेंगे आप अगर ऐसी ज़्यादती
फिर आप तो सुकून की ख़्वाहिश न कीजिए

'दानिश' करूँगा अस्ल वो मुंसिफ़ से इल्तिजा
इनकी किसी भी हाल में बख़्शिश न कीजिए
Danish Balliavi