काम अश'आर का हथियार नहीं कर सकते
आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते
हम हैं मज़बूर! हदें पार नहीं कर सकते
तुझको बाहों में गिरफ़्तार नहीं कर सकते
प्यार जिसको भी किया हमने उसे खोया है
बस इसी डर से तुम्हें प्यार नहीं कर सकते
ला'नतें उनको मेरी तुमको जिन्होंने भेजा
जो कि ख़ुद इश्क़ का इज़हार नहीं कर सकते
प्यार है तुम से हमें और वो भी इक-तरफ़ा
सो, तुम्हें अपना तरफ़दार नहीं कर सकते
Nitesh Divya