Nitesh Divya

जहाँ में यार टूटे दिल का टुकड़ा कौन लेता है?
करो इनकार, इसमें वक़्त इतना कौन लेता है?

बता तेरे सिवा आख़िर जहां में कौन है मेरा
भला मेरी ख़बर तेरे अलावा कौन लेता है?

तू ख़ुश रह बस हमें तेरी वफ़ादारी नहीं चहिए
दिलों में रहने वालों से किराया कौन लेता है?

मुझे इसकी ख़ुशी भी है कि मैं सबकी ज़ुबां पे हूँ
मगर अफ़सोस! दिल से नाम मेरा कौन लेता है?

वो देखो इस चमन की इक कली मुरझा गयी कैसे
बताओ! इस तरह से यार! बोसा कौन लेता है?

तुम्हें मालूम भी है कुछ उन्हें बस चाहिए कुर्सी
वगरना बेसहारों का सहारा कौन लेता है?

मुझे तुम आज़माने मुँह उठा करके चले आयेज
तुम्हें मालूम है? मेरी परीक्षा कौन लेता है?

अगर वो है ज़रा-सा भी किसी का तो नहीं चहिये
भला अपना ही हक़ आधा-अधूरा कौन लेता है?
Nitesh Divya

Nitesh Divya | We The Sukhanwar