Danish Ghazal

नये माहौल का मेयार हूँ मैं
भले ही रौनक़-ए-बाज़ार हूँ मैं

जुदा कैसे करेगी हमको दुनिया
तू पायल है तेरी झंकार हूँ मैं

मेरे हमराह चलना सीख लो तुम
तुम्हारे वक़्त की रफ़्तार हूँ मैं

कोई नन्हा-सा जुगनू हूँ मैं 'दानिश'
अंधेरों के लिये तलवार हूँ मैं
Danish Ghazal

Danish Ghazal | We The Sukhanwar