देश की अखंडता व एकता पे मर मिटो
देश के लिए ही कुरबानी होनी चाहिए
शेखर सुभाष औ भगत सिंह बेटे बने
बेटियाँ भी झांसी वाली रानी होनी चाहिए
देश के लिए मरें जिएं भी देश के लिए ही
देश के लिए ही जिन्दगानी होनी चाहिए
सुन लो नौजवानों ना जवानी बर्बाद करो
मरने के बाद भी निशानी होनी चाहिए
Bajrangi Lal