अब ये मन राम का है

ये मन राम का है ये तन राम का
श्वाँस में चल रहा है भजन राम का

मेरी अनुभूतियों में मेरे राम हैं
सारी अभिव्यक्तियों में मेरे राम हैं

हर भवन राम का ये भुवन राम का
ये मन राम का है....

राम आराधना राम ही साधना
राम ही मेरे जीवन की हैं कामना

राम के फूल सारे चमन राम का
ये मन राम का है....

ये हृदयपुष्प अर्पित करूं राम को
अपना जीवन समर्पित करूं राम को

सबसे सुखदाई जग में शरण राम का
ये मन राम का है....

हैं वो हर रंग में रूप आकार में
राम जी मेरे कण कण के व्यवहार में

राम हैं इस वतन के वतन राम का।
ये मन राम का...
Shravan Kumar

अब ये मन राम का है | We The Sukhanwar