Faisal Qadri Gunnauri

कहीं मिलते हुये पर्वत गगन से
कहीं मिलती हुयी गंगा जमन से

है ऐसे ही हमें उल्फ़त वतन से
हो रग़बत जैसे भँवरे को चमन से

बदन में है हमारे इस की मिट्टी
मोहब्बत है हमें अपने वतन से

ना दिल से ख़त्म हो तेरी मोहब्बत
अगरचे सर जुदा हो जाये तन से

कभी भी आज़मा लेना हमें तू
हैं क़ुरबाँ तुझ पे तन, मन और धन से

फिर आया जश्न-ए-आजादी का मौक़ा
सजे हैं घर , गली , कूंचे दुल्हन से

हमें प्यारा है अपना मुल्क फ़ैसल
नहीं मतलब है कुछ लाल ए यमन से
Faisal Qadri Gunnauri