Waseem Siddharthnagari

अगर उसकी तरफदारी करूँगा
ये फिर तय है अदाकारी करूँगा

‌रियाकारी की इस दुनिया में मुझ-पर
भरोसा रख वफादारी करूँगा

में लापरवाह हूं लेकिन है वा'दा
तेरी हरदम निगह-दारी करूँगा

भले कोई तवज्जो दे न मुझपर
मगर मैं बात मे'यारी करूँगा

भले सर तन से हो जाए जुदा पर
मैं आख़िर रास्त-गुफ़्तारी करूँगा
Waseem Siddharthnagari

Waseem Siddharthnagari | We The Sukhanwar