मैं अगर तेरी कहानी से चला जाऊँगा
ज़िंदगानी की रवानी से चला जाऊँगा
ज़िंदगी तुझको रखूँगा मैं निगहबानी में
सोचना मत कि कहानी से चला जाऊँगा
कोई आशिक़ है समझता कोई मजनू मुझको
छोड़ी बस्ती तो म'आनी से चला जाऊँगा
इतना तो तय है कि हैरान करूँगा सबको
मैं अचानक ही कहानी से चला जाऊँगा
खेल शतरंज का इस मोड़ पे ले आया है
चाल चलता हूँ तो रानी से चला जाऊँगा
Aatish Indori