Archana Dwivedi

दुख से नेह लगाना होगा
आँखों को मुस्काना होगा

जिसने कल पर काम रखे हैं
निश्चित है पछताना होगा

सिंहों के भी दाँत गिने हैं
दुनिया को बतलाना होगा
Archana Dwivedi