लोग ऐसे रिफ़ाह करते हैं
दिल की बस्ती तबाह करते हैं
ख़ुद जो आमाल को अमान कहे
अब वो मेरी इसलाह करते हैं
आप के सामने नतीजे हैं
जो भी आलम पनाह करते हैं
वो कहाँ जाए तेरे दर के सिवा
जो तुझी से तिराह करते हैं
हो चुकी ख़त्म ख़्वाहिश–ए–दुनिया
अब तो ज़िक्र–ए–इलाह करते हैं
सारी दुनिया तो नेक–ओ–आबिद है
इक हमीं हैं गुनाह करते हैं
इस तरफ़ बैठा है 'इनायत' और
उस तरफ़ वो निगाह करते हैं
INAYAT ALI CHISHTI