ये भी कोई बात हुई बात नहीं कर सकते
हां ये कह सकते थे दिन-रात नहीं कर सकते
मुझको हँसने की सहूलत नहीं है होंटों से
और आँखों से भी बरसात नहीं कर सकते
आप से इश्क़ तो करना है बड़ी दूर की बात,
आप से बात भी हज़रात नहीं कर सकते
तेज रफ़्तार में गाड़ी को भगाने वाले,
पेड़-पौधों से कभी बात नहीं कर सकते
Santosh sagar