Anu kuhsaar

जीत उनकी और फिर मेरी ख़ुशी क्या चीज़ है?
शायरों का तर्ज़ क्या है, शायरी क्या चीज़ है?

दो ग़ुलों में यारियाँ होना कोई हैरत नहीं
पर ग़ुलों की तितलियों से दोस्ती क्या चीज़ है?

आप गर दो पल गुज़ारे होश में उनके यहाँ
आपको मालूम होगा बेख़ुदी क्या चीज़ है

उनकी पलकों से चुने जो दो गुहर अपने लिए
आज आँखों से छलकने की ख़ुशी क्या चीज़ है?

आपका उनकी गली में गर कभी जाना रहे
आप मज़बूरन कहेंगे, वाक़ई क्या चीज़ है
Anu kuhsaar

Anu kuhsaar | We The Sukhanwar