काम ऐसा हो कि तकरार न हो
जीत हो ना हो मगर हार न हो
ज़िंदगी मायने क्या रखती है
ज़िंदगी में मिला जो प्यार न हो
हुस्न को हुस्न कहा जाता है
जब तलक कि ये ऐबदार न हो
भीड़ उमड़ी हो जहाँ हो ज़मीं कम
हादसा होगा हो तैयार न हो
कामयाबी नहीं मुश्किल 'निर्मल'
इश्क़ से बस कोई बीमार न हो
Nirmal Srivastava