Gulshan Mehra

ख़ुद ही के हिस्से की ख़ुशी पाने से रह गये
अपने ही साथ वक़्त बिताने से रह गये

वो सब बने जो आप बनाते गये हमें
हम यार ख़ुद को कुछ भी बनाने से रह गये

ये दुनिया हमसे रूठ गई आपके सबब
और उसपे आपको भी मनाने से रह गये

उसने इशारे ही नही समझा कभी मेरे
हर बार मेरे तीर निशाने से रह गए

इक रोज़ उसने हमको दिवाना-सा कह दिया
फिर उसके बाद हम भी दिवाने-से रह गये
Gulshan Mehra

Gulshan Mehra | We The Sukhanwar