सही लगने लगीं सभी बातें
मेरे उस्ताद की कही बातें
मेरी आंखों में झाँककर पढ़ते
मेरे दिल की वो अनकही बातें
मेरे अल्फ़ाज़ में नहीं आयीं
वो जो अश्कों में बह गई बातें
भोर तक जागती रही महफ़िल
रात-भर हमने की तेरी बातें
भीग जाते हैं कोर आँखों के
याद कर उसकी आख़िरी बातें
अब मिला गर कहीं तो कह दूँगा
जो भी कहने से रह गई बातें
Shravan Kumar