Sonia aks

दिल अगर टूटा नहीं तो कुछ नहीं
प्यार में झगड़ा नहीं तो कुछ नहीं

चाहे जितना भी हुनर हो आप में
गर कोई तमगा नहीं तो कुछ नहीं

धड़कनो पर ही तो है दार-ओ-मदार
दिल अगर धड़का नहीं तो कुछ नहीं

सारी चीज़ें इक तरफ़ पर आजकल
जेब में पैसा नहीं तो कुछ नहीं

चाहे मिल जाए मुझे कुल कायनात
साथ गर तेरा नहीं तो कुछ नहीं

तज़र्बा कहता है 'सोनम' फूल के
साथ में काँटा नहीं तो कुछ नहीं
Sonia aks