कौन श्वेत है, स्याह कौन है
कौन सलिल है, दाह कौन है
है महीन सी रेखा मध्यम
कौन गर्त है, राह कौन है
कौन हक़ीक़ी, कौन ख़याली
कौन सयाना, कौन बवाली
कौन राष्ट्र का प्रेम तराना
कौन महज़ इक नंगी गाली
कौन विचारे, सामने बैठी
कौन है सिसकी, वाह कौन है
कौन श्वेत है, स्याह कौन है
कौन सलिल है, दाह कौन है
Surendra Bhatia 'Salil'