Anis shah anis

जो ज़िम्मा रहनुमाई का मिला है
उन्हें मौक़ा कमाई का मिला है

हमें बैठा दिया गूँगों की सफ़ में
ये तोहफ़ा लब-कुशाई का मिला है

नहीं है आईना उनके घरों में
सो काम उनको बुराई का मिला है

तमाशा बन गया दुनिया में मेरा
सिला ये ख़ुद-नुमाई का मिला है

हुए हैं बे-अदब बच्चे हमारे
नतीजा ये ढिलाई का मिला है

पहाड़ इसको बनायेंगे 'अनीस'अब
उन्हें दाना जो राई का मिला है
Anis shah anis

Anis shah anis | We The Sukhanwar