Mayank Tiwari

सबकी हँसी ख़ुशी के हम औज़ार बनेंगे
हम कुछ नहीं बनेंगे तो फ़नकार बनेंगे

वैसे तो नौकरी का कोई शौक़ नहीं है
लेकिन हम हालतन तलबगार बनेंगे

तब अपने घर की खिड़कियों को खोल दूँगा मैं
जब अपने मिलने जुलने के आसार बनेंगे

बच्चों को कभी अपनी मोहब्बत न दे सका
ऐसे तो सभी के सब ख़ुद्दार बनेंगे

कुत्ते की तरह पालते हैं पत्नियों को और
दुनिया के सामने ये समझदार बनेंगे
Mayank Tiwari