Anis shah anis

ये सज़ा है कि दुआ है क्या है
इश्क़ ने'मत है बला है क्या है

दाग़-ए-ख़ूँ, रंग-ए-हिना है, क्या है
तेरे दामन पे लगा है, क्या है

शोर है दिल की सदा है क्या है
कोई दस्तक है हवा है क्या है

नज़रें मिलते ही झुका लेती हो
ये हया है कि अदा है, क्या है

दरमियाँ तेरे मेरे है कुछ तो
ये तकब्बुर है अना है क्या है

पीठ पर मेरी चला है ख़ंजर
कोई इनआम-ए-वफ़ा है, क्या है

शुक्रिया करते 'अनीस' आप मेरा
शुक्र शिकवा कि गिला है, क्या है
Anis shah anis