एक बात कहनी है जान लो ये अच्छे से
शोर कम नहीं होगा कान बंद करने से
उसने सिर्फ माँगा था एक सूत्र मंगल का
कस दिया गला उसका उसके ही दुपट्टे से
सूलियाँ सजी हैं क्यों जुर्म क्या हुआ आख़िर
तितलियों-सी लड़की से फूल जैसे लड़के से
प्यार मत करो लेकिन साथ तो रहो मेरे
प्यार हो ही जायेगा साथ-साथ चलने से
क़ैद में फँसी चिड़िया क्या करे कहाँ जाये
बात करती रहती है पास रखे गमले से
Gyan Prakash Akul