ख़्वाब आँखों में जज़्ब होने में
हमको मुद्दत लगी है सोने में
उसने आना नहीं चुना वर्ना
वक़्त लगता है वक़्त होने में
क्या मिला था किसी को पाने से
क्या गया है किसी को खोने में
दिल में दुनिया बसाई है हमने
दिल की दुनिया रखी है कोने में
भूल बैठी हैं देखने की अदा
आँखें सपने तेरे संजोने में
फ़र्क़ सच और झूट का है फ़क़त
शेर लिखने में शेर होने में
कितने दरिया बहा चुकीं आँखें
एक चेहरे के रंग धोने में
Kanupriya