Shakir Dehlvi

साक़ी को अब शराब का मतलब बताएँ हम
दरिया को यानी आब का मतलब बताएँ हम

तुमको भी अब हिसाब दें हम अपने प्यार का
तुमको भी बेहिसाब का मतलब बताएँ हम

सबसे हमारे बारे में क्या पूछते हो तुम
तुमको खुली किताब का मतलब बताएँ हम

तेरा जवाब ढूँढते फिरते हैं बेवक़ूफ़
किस-किसको लाजवाब का मतलब बताएँ हम

हमने सुना है आपको लगते हैं हम ख़राब
मिलिए कभी ख़राब का मतलब बताएँ हम
Shakir Dehlvi

Shakir Dehlvi | We The Sukhanwar