Amulya Mishra

मैं नहीं कर पाया वो कर भी गया
यूँ ही इक वादा था वो मर भी गया

दिल तो सीने में कभी था ही नहीं
आपको देखा तो पत्थर भी गया

सब नज़र आने लगा है साफ़-साफ़
आँख से धुंधला-सा मंज़र भी गया

रास्ते में उलझनें ऐसी हुईं
मैं भटककर एक दिन घर भी गया

आपने शायद उसे देखा नहीं
वो हसीं लम्हा तो आकर भी गया

दिल का ख़ालीपन यूँ ही क़ायम रहा
आँख का तालाब तो भर भी गया
Amulya Mishra

Amulya Mishra | We The Sukhanwar