Shivsagar Sahar

हर इक मंज़र अच्छा होगा
घर का कल्चर अच्छा होगा

तुमको पाकर सच पूछो तो
मेरा फ़्यूचर अच्छा होगा

दोस्त मिरे भी ऐसे होंगे
जिनका नेचर अच्छा होगा

उसकी बीवी ख़ुश रहती है
यानी शौहर अच्छा होगा

जितना तुमको पढ़ पाऊँगा
उतना पेपर अच्छा होगा
Shivsagar Sahar