कर दिया दिल किसी पत्थर के हवाले हमने
रास्ते जान से जाने के निकाले हमे
करने इमदाद हमारी कोई आया ही नहीं
बिगड़े हालात थे जो ख़ुद ही सँभाले हमने
इश्क़ के नाम पे अक़्सर ही दग़ा करते हैं
ख़ूब देखे हैं यहाँ चाहने वाले हमने
उनकी शफ़क़त पे सदा दिल को किया है पत्थर
इस तरह से भी कई हादसे टाले हमने
हमको सिखलाओ न आदाब वफ़ा के रहबर
इश्क़ के ख़ूब समंदर हैं खँगाले हमने
Ejaz Rahbar